Friday , 11 September 2026
Home हेल्थ World No Tobacco Day: why it is difficult to quit tobacco and what to do when you crave, know…#agranews
हेल्थ

World No Tobacco Day: why it is difficult to quit tobacco and what to do when you crave, know…#agranews

418

आगरालीक्स…तंबाकू छोड़ना मुश्किल काम है लेकिन नामुमकिन नहीं, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता से जानें तंबाकू छोड़ना कठिन क्यों है और तलब लगने पर क्या करें…

आगरा में एक बार अगर तंबाकू की लत लग जाए तो उसे छोड़ना बहुत मुश्किल काम है लेकिन स्वास्थ्य के लिए जरूरी भी है। शरीर में होने वाले वह कौन से बदलाव हैं जो तंबाकू छोड़ने पर आपको परेशान करते हैं और इस दौरान तलब लगने पर आपको क्या करना चाहिए इस पर आगरा के जाने—माने कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता ने अपनी राय रखी।

ए—11 न्यू आगरा स्थित कैंसर क्लीनिक एवं कीमोथैरेपी सेंटर के डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हर साल लगभग 27 करोड़ भारतीय तंबाकू का सेवन करते हैं जो विश्व में सबसे अधिक है। दुनिया भर में लगभग 70 लाख लोग तंबाकू की वजह से अपनी जान गंवाते हैं। इसमें 90 प्रतिशत मुंह और फेफड़े के कैंसर तंबाकू की वजह से होते हैं। तंबाकू में तकरीबन 55 कैमिकल्स होते हैं जो कैंसर का कारक बन सकते हैं। मुंह का कैंसर भारत में सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि तंबाकू छोड़ने पर कुछ दिनों तक एकाग्रता में कमी, पेट खराब रहना आम समस्या हो सकती है जिससे तंबाकू छोड़ने में कठिनाई भी होती है लेकिन इसे छोड़ना नामुमकिन नहीं है।

तंबाकू छोड़ने के लिए सबसे पहले तो आपको दढ़ संकल्पित होना जरूरी है। जब तलब लगे तो ध्यान किसी और काम में लगाएं। एक ग्लास पानी पीएं। सोंफ, इलाइची चबाएं, गहरी—गहरी सांसें लें। मेडिटेशन और योग का सहारा लें। इसके अलावा तंबाकू छोड़ने में जो चीजें मददगार होती हैं उनमें तंबाकू खाने वाली संगत को बदलें, बच्चों को तंबाकू छोड़ने पर इनाम दें, परिवार और दोस्तों का सहयोग लें। कुछ दवाएं सहयोग कर सकती हैं जिनमें डॉक्टर की सलाह से निकोटीन च्युइंगम, ई सिगरेट, डिप्रेशन की दवाएं सहायक हो सकती हैं। लेकिन यह दवाएं व अन्य उपाय डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Agra Ophthalmologists Alumni Association election 2026 result declare

आगरालीक्स…आगरा आप्थैल्मोलॉजिस्ट एलुमिनाई एसोसिएशन का रोचक चुनाव. अध्यक्ष बने डॉ. नरेंद्र शुक्ला,...

हेल्थ

Agra News: IMA elections in Agra on September 27; nominations to be filed by September 10…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएमए के चुनाव 27 सितंबर को. 10 सितंबर तक होंगे...

हेल्थ

Agra News: Successful treatment of a rare disease at SN Medical College: 44-year-old woman’s life saved via laparoscopy…#agranews

आगरालीक्स…44 साल की महिला की छाती में समाए पेट और आंतें. आगरा...

हेल्थ

Agra Health News: CME organized by the Agra Nephrological Forum

आगरालीक्स…हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आपके गुर्दे कर रहे खराब. तेजी से...

error: Content is protected !!