Wednesday , 22 July 2026
Home मथुरा Mathura News: Revenue inspector arrested with 50 thousand bribe in Mathura…#mathura
मथुरा

Mathura News: Revenue inspector arrested with 50 thousand bribe in Mathura…#mathura

413

मथुरालीक्स…मथुरा में 50 हजार की रिश्वत के साथ राजस्व निरीक्षक अरेस्ट. दो लाख रुपये मांगे थे, 50 हजार रुपये एडवांस लेते ही एंटी करप्शन टीम ने धरा…

मथुरा की सदर तहसील से शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) को तहसील परिसर में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किया है. कानूनगों का नाम नरेंद्र सिंह तरकर है जिनहोंने एक वरासत दाखिला को दायर वाद में अपनी रिपोर्ट लगाने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे. इसमें 50 हजार रुपये एडवांस लेते हुए शुक्रवार को एंटी करप्शन ने उन्हें पकड़ लिया.

थाना हाइवे के असगरपुर सतोहा के रहने वाले कौतेय सिंह और उनके चाचा मुरारीलाल ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की थी किमुरारीलाल की भूमि को वरासत दाखिल करने के लिए उन्होंने सदर तहसील में एक वाद दायर किया था. इसमें रिपोर्ट लगाने के लिए कानूनगो नरेंद्र सिंह तरकर ने दो लाख रुपये मांगे थे. इसमें 50 हजार रुपये एडवांस और बाकी की रकम काम होने के बाद देने की तय हुई है.

एंटी करप्शन टीम को मामला जांच में सही पाया गया तो कानूनगो नरेंद्र सिंह तरकर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कौंतेय सिंह व मुरारीलाल 50 हजार रुपये लेकर कानूनगो के आफिस में पहुंचे. यहां पहले से ही एंटी करप्शन टीम मौजूद थी. जैसे ही कानूनगो ने 50 हजार रुपये लिए वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उन्हें दबोच लिया. टीम कानूनगो को राया थाना ले आई जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 21 additional ticket counters at Mathura Junction and 4 at Govardhan station…#mathura

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त् टिकट काउंटर...

मथुरा

Mathura News: Virat Kohli and Anushka Sharma visited Vrindavan and sought the blessings of Premanand Maharaj…#mathura

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन आए. प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए....

मथुरा

Mathura Junction: Human remains found in the defunct RRI cabin at Mathura Junction…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा जंक्शन की बंद पड़ी आरआरआई केबिन में मिले मानव अवशेष. पास...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura News Live: 2.90 crore stolen from the flat of a follower receiving initiation at Premanand Maharaj’s ashram; four arrested while preparing to flee to Dubai

मथुरालीक्स वीडि​यो देखें, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा ले रहे अनुयायी...

error: Content is protected !!