आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई. मच गई चीख पुकार
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह लखनऊ जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रक से बुरी तरह जा टकराई. हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को निकाला और सीएचसी पर ले जाया गया. पांच लोग घायल हुए हैं.घटना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन नंबर 34 पर हुई. सुबह करीब 8 बजे आगरा से लखनऊ जा रही एक कार यहां आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में कार सवार विनोद कुमार मिश्रा, उनकी पत्नी अनीता, बहन तृप्ति, भाई विपिन और बेटा वेदांत घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया. घायल कार सवारों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.