आगरालीक्स…ध्यान दीजिए, आगरा में कल रविवार को जाम रह सकता है, कई रास्ते बंद भी मिल सकते हैं. जीआईसी में 50 हजार लोग आ सकते हैं तो बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देनें आएंगे 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी
आगरा में 1 जून रविवार काफी बिजी रहने वाला है. आगरा के जीआईसी में जहां राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती का त्रिशताब्दी समारोह आयोजन हो रहा है जिसमें उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देश और प्रदेश के वीवीआईपी शामिल होने आ रहे हैं. इस आयोजन में करीब 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना है तो वहीं रविवार को ही आगरा के 21 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हो रही है. यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी. इस परीक्षा में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे. इनके अलावा परीक्षार्थियों के साथ आने वाले लोग भी शामिल हो सकते हैं. जाम की रह सकती है संभावनाआगरा में इतनी बड़ी संख्या में लोगों व परीक्षार्थियों के जुटने के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. आगरा के एमजी रोड पर इस समय मेट्रो का काम भी चल रहा है जिसके कारण दोनों तरफ की एक—एक लेन को बैरिकेड कर दिया गया है. यहां पहले से ही जाम बना रहता है लेकिन रविवार को स्थिति और ज्यादा गड़बड़ हो सकती है. हालांकि यातायात पुलिस द्वारा इतनी संख्या में लोगों के आने को ध्यान में रखकर पुख्ता यातायात व्यवस्था की जा रही है जिससे कि लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो.