आगरालीक्स…आगरा के पूरन डाबर को फुटवियर एंड लैदर काउंसलि क चेयरमैन बनाए जाने पर कारोबारियों ने किया सम्मानित…ये प्रस्ताव भी किए पेश
आगरा के शू फैक्टर्स फेडरेशन द्वारा पूरन डाबर को फुटवियर एवं लैदर काउंसिल के चेयरमैन पद पर नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विजय सामा एवं अन्य पदाधिकारियों ने आगरा के फुटवियर उद्योग के विकास पर चर्चा करते हुए हींग की मंडी क्षेत्र के ट्रेडर्स से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं और श्री डाबर से इस क्षेत्र में संभावित विकासात्मक परिवर्तनों पर विचार आमंत्रित किए.चर्चा के दौरान श्री पूरन डाबर जी ने दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए:
अंतरराष्ट्रीय शोध यात्रा: उन्होंने आश्वस्त किया कि वह भारत सरकार से वार्ता कर फेडरेशन के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को चीन और इटली जैसे प्रमुख फुटवियर उत्पादक देशों की शोध यात्रा पर भेजने का प्रयास करेंगे, जिससे आगरा के उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई दिशा मिल सके।
फुटवियर भूमि क्लस्टर की स्थापना: श्री डाबर ने अध्यक्ष श्री विजय सामा जी से अनुरोध किया कि फेडरेशन द्वारा एक बैठक आयोजित कर Expression of Interest (EOI) आमंत्रित किए जाएं। तत्पश्चात, वे MSME और JMDIC विभागों से समन्वय कर कम लागत पर भूमि उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। यह पहल विशेषकर युवा एवं नव पीढ़ी के उद्यमियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी, जो पारंपरिक तरीकों से हटकर आधुनिक रूप से व्यापार करना चाहते हैं।
अजय महाजन, दिलप्रीत सिंह, प्रमोद महाजन, प्रदीप सरीन, चन्द्रवीर जी, अनिल महाजन, सुधीर महाजन, विजय सहगल, प्रमोद जैन, प्रदीप मेहरा, राजेश जी, धर्मपाल कश्यप, संजय मगन, चाँद दीवान, भीष्म जी, कृपांशु खूबचंदानी, यश गांधी आदि।