आगरालीक्स …Agra News: तंबाकू के सेवन से 19 तरह के कैंसर के साथ ही हाइपरटेंशन, डायबिटीज, सांस की बीमारी हो रही है। ( Agra News: 19 type of cancer due to tobacco#Agra)
एसएन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभाव को दर्शाने वाली वीडियो दिखायी गई । रेडियोथेरेपी विभाग के पी जी छात्र – छात्रायों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को तम्बाखू किस तरह अपनी गिरफ़्त में लेकर बर्बाद करता है।
प्रो. डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि तम्बाकू हर वर्ष लाखों जिंदगियां निगल रहा है । तंबाकू के सेवन से लगभग 19 तरह के कैंसर के अलावा हाइपरटेंशन , डायबिटीज़ , सांस की बीमारियाँ आदि बीमारियों होती है। इसके सेवन को रोकने के लिए समय समय पर लोगों को इससे होने वाले नुक़सान के बारे में आगाह करना ज़रूरी है । डॉ तबस्सुम समानी ने सभी लोगो को तम्बाकू ना लेने की शपथ दिलायी ।
कार्यक्रम में कैंसर मरीजों के तीमारदारों ने पोस्टर के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दी एवं दो तीमारदारों ने तंबाकू के सेवन से उनके परिवार वालो को क्या क्या परेशानी हुई उस पर अपने विचार रखे ।
कार्यक्रम में डॉ अजय श्रीवास्तव, डॉ विंध्यवासिनी पांडेय ,मिस्टर विकास,मिस्टर प्रांजल , संजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । डॉ विकास , डॉ.ऐशना, डॉ दीपांशी , डॉ ध्रुव, डॉ सलोनी, डॉ विनीता, डॉ स्रव्या , डॉ ऋषब , डॉ प्रतीक , डॉ पारूल, डॉ उत्कर्ष ने कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।