आगरालीक्स…Agra News: आगरा के दयालबाग में जलेसर की ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ गैंगरेप, मुकदमा दर्ज, निर्वस्त्र कर घुमाने की कोशिश। ( Agra News: Jalesar woman molested in Dayalbagh, Agra#Agra )
जलेसर की रहने वाली युवती की जसराना फिरोजाबाद क्षेत्र से हुई थी, पति से अलग होकर युवती जसराना में अपने मायके में रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती है। युवती का आरोप है कि 21 मई को वह बाजार से सामान लेने के लिए गई थी, भानु यादव, चित्रांश, हरिनंदन उसे रिवाल्वर और राइफल से डराकर गाड़ी में डालकर आगरा ले आए।
दयालबाग में कमरे में बंधकर बनाकर रखा, गैंगरेप किया
युवती का आरोप है कि उसे वे आगरा के दयालबाग में ले आए, यहां एक कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ गैंगरेप करने के साथ ही मारपीट की, उसके सिर के बाल काटे, आरोप है कि उसे निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने की कोशिश की। उसका मोबाइल और रुपये भी छीन लिए। 25 मई की रात को वह किसी तरह से निकली और पुलिस से मदद मांगी। महिला ने जलेसर, एटा पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की, सीओ के अनुसार, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।