आगरालीक्स …Agra News: आगरा में मौसम लगातार बदलने से तेज बुखार, गले में खराश और शरीर दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। ( Agra News: High grade fever cases increases in Agra#Agra)
आगरा में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के बाद बादल छाने के साथ ही बारिश होने लगती है। धूल भरी आंधी भी चल रही है। इससे तापमान में गिरावट आ रही है। बच्चों से लेकर युवाओं को तेज बुखार के साथ ही सर्दी जुकाम और गले में खराश की समस्या होने लगी है। बुखार भी ज्यादा तेज आ रहा है।
पैरासीटामोल टैबलेट दे सकते हैं
विशेषज्ञों का कहना है कि तेज बुखार आने पर अपनी तरफ से पैरासीटामोल टैबलेट दी जा सकती है। इसके बाद भी बुखार ना उतरे तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। साथ ही सामान्य पानी की पटटी पूरे शरीर पर रखें इससे भी बुखार उतरने लगता है।