आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आधे शहर में दो दिन पानी नहीं आएगा। टैंकर मंगाने के लिए फोन नंबर किए जारी, देखें। ( Agra News: Water supply disrupt on 4th & 5th June 2025 in Agra#Agra )
आगरा में लगड़े की चौकी नाले के पास से गुजर रही पानी की 30 इंच व्यास की राइजिंग मेन लाइन को शिफ्ट किया जाना है। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता के अनुसार, पाइप लाइन को चार और पांच जून को शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान जालपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
पाइप लाइन को शिफ्ट करने के दौरान दो दिन तक सुबह और शाम को विजय नगर, गांधी नगर, नगला हरमुख, नगला छिददा, मोतिया की बगीची, महाराणा प्रताप, स्टाफ क्वाटर्स, बसंत टॉकीज, सेंट पीटर्स कॉलोनी, घटिया आजम खां, देहली गेट आंशिक भाग, ट्रांस यमुना फेज वन, टू, नरायच, सीता नगर, शंभु नगर, बालाजी नगर, हाथरस रोड, रामबाग, एत्माउददौला, कालिंदी विहार, शाहदरा, यमुना पार के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।
टैंकर मंगाने के लिए इन नंबर पर कर सकते हैं फोन
टोल फ्री नंबर 18002702722
कंट्रोल रूम का नंबर 8192095401
अवर अभियंता आशीष कुमार 8192095302
अवर अभियंता विनीत चौधरी 8192095732