मथुरालीक्स…वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में चोरी करने वाली 7 और परिक्रमा मार्ग से तीन महिला चोरनियों को पुलिस ने किया अरेस्ट…महिला जज के गले से मंगलसूत्र भी इन्होंने तोड़ा था. भीड़ का उठाती थीं फायदा
मथुरा के वृंदावन में पुलिस ने मंदिरों के अंदर से भीड़ का फायदा उठाकर सोने की चेन, मंगलसूत्र और पैसे चोरी करने वाली 10 महिला चोरनियों को अरेस्ट किया है. ये महिलाएं मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं का पर्स और मोबाइल व चेन चोरी कर लेती थीं. मध्य प्रदेश की महिला जज का मंगलसूत्र भी इन्होंने तोड़ा था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.पुलिस ने बताया कि इनमें सात महिलाएं चोरनियां वो हैं जो कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सक्रिय रहती थीं. इनको वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास से अरेस्ट किया गया है. इनके पास से चोरी किए गए पर्स और मोबाइल बरामद किए हैं. वहीं परिक्रमा मार्ग स्थित जुगल घाट के पास से तीन अन्य महिला चोरों को अरेस्ट किया गया है. इनके पास से भी चोरी का सामान मिला है. सभी के पास से तीन मोबाइल फोन, कई पर्सऔर 18 हजार से अधिक का कैश मिला है. अधिकांश महिलाएं राजस्थान और मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. उज्जैन में पदस्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेमासाहू एक जून को परिवार के साथ ठाकुर श्री राधारमण मंदिर में दर्शन कर रही थीं तभी उनके गले में पड़ा दो तोले सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया गया था.