आगरालीक्स…आगरा में सीए बैडमिंटन टूर्नामेंट की चैम्पियन बनी कोर्ट डायनामोस. स्मेस टाइटनर्स को 11-04 अंकों से हराकर जीता फाइनल
द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 77वें सीए स्थापना दिवस के अन्तर्गत चल रही दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन आवास विकास कॉलोनी करकुंज स्थित परिश्रम बैडमिंटन एकेडमी पर किया गया। मुख्य अतिथि आगरा बैडमिंटन एसोशिएशन के सचिव राहुल पालीवाल ने कहा कि खेल में हार और जीत दोनों होते हैं, लेकिन असफलता को भी सकारात्मक रूप से अपनाना चाहिए क्योंकि यही हमें नई चुनौतियों का सामना करने की ताकत देता है। शाखा अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने बताया कि पहले दिन चार टीमों के बीच लीग मैच खेले गए और जिसमे शटल मास्टर्स, स्मेस टाइटनर्स, कोर्ट डायनामोस और रैकेट रिर्डर्स टीमों के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन कोर्ट पर अपना दमखम दिखाया। स्मेस टाइटनर्स और कोर्ट डायनामोस के मध्य फाइनल 15 मैच खेले गए । जिसमे 11-04 अंकों से कोर्ट डायनामोस की टीम ने बैडमिंटन टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता बनी कोर्ट डायनामोस की टीम को राहुल पालीवाल ने चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर संयोजक सीए विपुल बंसल, सीए हर्षित अग्रवाल, सी ए लव कुश परमार, सी ए अभिषेक अग्रवाल, सीए राहुल इसरानी, सीए रोहित दुआ, सीए हर्ष अग्रवाल, सीए आशीष गर्ग, सीए निखिल गर्ग, सीए आशीष सिकरवार, सीए राजीव गिरवानी, सीए आदित्य माहेश्वरी, अंकुर, हितेश आदि मौजूद रहे।