आगरालीक्स…आगरा की नमक की मंडी सहित सभी जगह बिजली के खंभों से हटेंगे गैर—बिजली वाले तार. डीएम ने दिए नोटिस जारी करने के आदेश..15 दिन में नहीं हटाए तो करें कार्रवाई
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने नमक की मंडी सहित सभी स्थानों पर विद्युत पोलों पर लगे गैर—विद्युत तारों को हटाने के लिए नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने सख्त आदेश देते हुए कहा है कि नोटिस के बाद 15 दिन तक अगर ये तार संबंधित कंपनियों द्वारा नहीं हटाए गए तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाए. गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वाणिज्य बंधु समिति तथा जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई.बैठक में नगरीय निकाय चुनाव के कारण कृषि उत्पादन मंडी समिति फिरोजाबाद की दुकानों का किराया माफ किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सचिव मंडी परिषद को निर्देश दिए गए की प्रकरण की गंभीरता को दर्शाते हुए शासन को पत्राचार किया जाये। बैठक में नमक मण्डी क्षेत्र में विद्युत पोलों पर लटके गैर विद्युत तारों की समस्या के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियन्ता वि़द्युत को निर्देश दिये कि स्थानों को चिन्हित करते हुए सार्वजनिक सूचना के माध्यम से 15 दिन में विद्युत पोलों से गैर विद्युत तारों को हटाने का नोटिस देते हुए 15 दिन बाद कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये.
बैठक में उद्योग बंधु समिति की समीक्षा में बताया गया कि रामबाग चौराहा तथा मच्छी पुलिया हाथरस रोड पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के सम्बन्ध में यातायात विभाग द्वारा बताया गया कि आटो व टेम्पू के लिए डायवर्जन बना दिया गया है तथा रोडवेज द्वारा बताया गया कि आगरा से अलीगढ़ आदि रूटों के लिए सेटेलाइट बस स्टैण्ड का निर्माण कराया जा रहा है. उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को निर्देश दिए गये कि जनपद में रोडवेज की बसों के ठहराव हेतु चिन्हित स्थानों की सूची यातायात पुलिस के साथ साथ उन्हें भी उपलब्ध करायी जाए.डीएम ने लाइन ट्रिपिंग की समस्या के निस्तारण हेतु अधीशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिए कि थर्ड पार्टी के माध्यम से लाइन कर सर्वे कराकर उनके द्वारा बताये गये उपायों को करते हुए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शुभांगी शुक्ला, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर चन्द्रशेखर वर्मा सहित भारी संख्या में वाणिज्य तथा उद्योग बंधु आदि उपस्थित रहे.