आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 16 जून से खुल रहे स्कूल. शिक्षकों ने जताया रोष
यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे. शासन के आदेश के तहत 20 मई से 15 जून तक तक गर्मियों की छुट्टियां थी ओर 16 जून से पढ़ाई शुरू होनी थी लेकिन स्कूल तो 16 जून से ही खुलेंगे पर पढ़ाई 1 जुलाई से शुरू होगी. 16 जून से सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को स्कूल आना होगा और वे स्कूल के काम निपटाएंगे.शिक्षकों में रोष
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेश्कों को 16 जून से स्कूल आना होगा. इसको लेकर शिक्षकों में रोष है. शिक्षकों ने भी मांग की है कि शिक्षकों के लिए भी स्कूल 1 जुलाई को ही खोले जाएं. प्रदेश में प्राइवेट स्कूल पहले से 30 जून तक बंद हैं.