आगरालीक्स ..Agra News: आगरा की भीषण गर्मी से राहत देगी प्री मानसून की बारिश, आज छाए बादल, कल होगी बारिश। पूरे सप्ताह का पूर्वानुमान। ( Agra News: Pre Monsoon Rain forecast from 16 to 21st June 2025 in Agra#Agra )
आगरा में भीषण गर्मी के चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। रविवार को मौसम बदल गया, दिन में बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिल गई है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, सोमवार को आंधी चलने के साथ ही बारिश हो सकती है।
21 जून तक प्री मानसून बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने प्री मानसून बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, आगरा में 21 जून तक बादल छाने के साथ बारिश होगी। इससे दिन का तापमान 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा, 11 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
16-Jun 28.0 42.0 Rain or Thundershowers with strong gusty winds
17-Jun 27.0 40.0 Rain or Thundershowers with strong gusty winds
18-Jun 26.0 38.0 Rain or Thundershowers with strong gusty winds
19-Jun 25.0 36.0 Rain or Thundershowers with strong gusty winds
20-Jun 24.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
21-Jun 24.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm