आगरालीक्स …आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा में नियुक्ति पत्र लेकर आ रहे युवा सिपाहियों की बस में टैंकर ने मारी टक्कर। घायल अस्पताल में भर्ती। ( Agra News: Three injured after Tanker hit Roadways bus on Agra Lucknow Expressway in Agra#Agra )
प्रदेश भर के जिलों से 60 हजार से अधिक युवाओं को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सिपाही के पद पर नियुक्ति के पत्र दिए गए, आगरा से रोडवेज बस से सिपाही पद पर चयनित हुए अभ्यर्थियों को भेजा गया था। रविवार शाम को रोडवेज बस से लखनऊ से आगरा लौट रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रोडवेज बस ड्राइवर ने रोकी।
टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर
एक्सप्रेस वे पर आ रहे टैंकर ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रोडवेज बस रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, हादसे में तीन घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।