आगरालीक्स…Agra News: आगरा कैंट स्टेशन से दो साल के बच्चे को ले गया युवक, जांच में जुटी टीमें। वीडियो वायरल। ( Agra News: Two year old child missing from Agra Cantt Station)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास में ही सोनू देवी रहती है, उसका दो साल का बेटा रविवार दोपहर में गायब हो गया। उसने आर्यन की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद सोनू देवी ने आगरा कैंट जीआरपी से संपर्क किया। प्लेटफार्म के सीसीटीवी चेक किए गए।
दोपहर 1.30 बजे आर्यन को ले जाते हुए दिखाई दिया युवक
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी चेक किए। इसमें रविवार दोपहर 1.30 बजे आर्यन को एक युवक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। युवक ने आर्यन का हाथ पकड़ा हुआ है वह युवक के साथ जा रहा है। सीसीटीवी में युवक के आर्यन को साथ लेकर ग्वालियर की तरफ जाती हुई ट्रेन में सवार होने के भी फुटेज मिले हैं।
ग्वालियर के प्लेटफार्म पर भी आर्यन के साथ दिखाई दिया युवक
इसके बाद ग्वालियर जीआरपी से संपर्क किया गया। ग्वालियर के प्लेटफार्म के सीसीटीवी चेक किए गए उसमें भी आर्यन को ले जाते हुए वही युवक दिखाई दे रहा है। जीआरपी की टीम आर्यन की तलाश में जुटी हुई है।