आगरालीक्स…. आगरा में 24 घंटे में 39 एमएम बारिश, दो दिन में 66 एमएम बारिश। जलभराव के बाद सड़कों पर गंदगी, कल से 24 जून तक बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान। ( Agra News: 66 MM Pre Monsoon Rain recorded in 48 hours in Agra #Agra )
आगरा में प्री मानसून की दो दिन में 66 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। बुधवार को सुबह कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद धूप निकल आई लेकिन बारिश नहीं हुई है। मंगलवार शाम और देर रात 24 घंटे में 39 एमएम बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।
कल से बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में कल यानी 19 जून से बारिश के आसार हैं, 24 जून तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान आगरा में झमाझम बारिश होगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
19-Jun 24.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
20-Jun 22.0 31.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
21-Jun 22.0 29.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
22-Jun 21.0 27.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
23-Jun 21.0 26.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
24-Jun 21.0 26.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm