आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में कब से सिविल एयरपोर्ट शुरू हो सकता है, नौ विमानों की पार्किंग होगी, जम्मू, कोलकाता, सूरत, चेन्नई के लिए भी होगी फ्लाइट। ( Agra News: Kheria Civil Terminal ‘ Airport’ work complete in July 2026#Agra )
केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल जी की अध्यक्षता में नव गठित आगरा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ खेरिया एयरपोर्ट पर प्रथम समीक्षा बैठक हुई इसके बाद सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल धनौली का निरीक्षण किया। शंख एयरलाइन्स से अन्य सेक्टर गुवाहाटी, शिलांग, कोलकता, जम्मू, सूरत, चेन्नई के लिए उड़ान शुरू करने का सुझाव दिया गया तथा न्यू सिविल एन्क्लेव, धनौली की एप्रोच रोड को जल्द बनाये जाने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया। अनूप चन्द्र श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (अभि.)/प्रोजेक्ट प्रभारी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा न्यू सिविल एन्क्लेव का विवरण एवं निर्माण कार्य प्रगति से अवगत कराया। कार्यदाई संस्था मेसर्स केएसएमबी ग्लोब प्रोजेक्ट्स को प्रोजेक्ट को समयबद्ध रूप से जुलाई 2026 तक पूर्ण करने के लिए कहा गया।
1400 यात्रियों की क्षमताओं का टर्मिनल भवन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया योगेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि 1400 यात्रियों की क्षमता युक्त वातानुकूलित टर्मिनल भवन के साथ, जी 2 मंजिला मल्टी-लेवल कार पार्किंग, 19 यात्री चेक-इन सुविधा काउंटर्स स्थापित होंगे, यात्री टर्मिनल भवन में यात्रियों के लिए डिजी यात्रा और सेल्फ चेक-इन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी तथा 09 विमानों की पार्किंग क्षमता वाला एप्रन होगा निदेशक एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण अनुकूल ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है जिसमें हरित ऊर्जा उत्पादन हेतु 500 क्षमता वाला सोलर पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा, यात्रियों की सुविधा हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग हेतु 33 चार्जिंग पॉइंटस भी बनाया जाना प्रस्तावित है। टर्मिनल भवन से एयरक्राफ्ट में सीधे प्रवेश हेतु यात्री बोर्डिंग सुविधा भी होगी। कार्यदाई संस्था मेसर्स केएसएमबी ग्लोब प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों का निर्देशित किया कि सिविल टर्मिनल की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं फाउंडेशन का कार्य भी पूर्ण है, युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।