आगरालीक्स…आगरा में ताज महल मेट्रो स्टेशन पर हुआ योग…. आर्ट ऑफ लिविंग की योग ट्रेनर ने कराया योग
अंतराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फुटवियर एंड लैदर बिजनेस डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन पूरन डाबर, प्रिलियूड पब्लिक स्कूल के निदेशक, सुशील गुप्ता सहित उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। इस सत्र के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग की योग प्रशिक्षिका द्वारा योग एवं मेडिटेशन का कार्य गया।