आगरालीक्स… प्रेमानंद महाराज की AI से बनाई फेक फोटो.. वृन्दावन में शिष्य ने दर्ज कराया मुकदमा…जानिए क्या है मामला
वृंदावन के संत और राधारानी के अनन्य भक्त प्रेमानंद महाराज की AI के जरिए फेक फोटो बनाई गई है, इसको लेकर वृन्दावन के अन्य संतो और श्रद्धालुओं में रोष है. फेक फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई है. इसको लेकर केलिकुंज ट्रस्ट की ओर से जहां एडवायजरी जारी की गई है तो वहीं शिष्य की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.फेक फोटो में प्रेमानंद महाराज विश्राम करते दिख रहे है तो वहीं राधा जी को सेवा करते दिखाया गया है, श्री कृष्ण हाथ जोड़े खड़े है...इस फोटो को ai के जरिए से बनाया गया है. जिसको लेकर आक्रोश है.
ये जारी की गईi है एडवायजरी