आगरालीक्स…पैरों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए नई तकनीक से इलाज संभव..आगरा में फुट एवं एंकल की वर्कशॉप में डॉक्टरों ने दी नई तकनीकों की जानकारी.
एसएन मेडिकल कॉलेज के आगरा आर्थोपेडिक सोसायटी एवं अस्थि रोग विभाग द्वारा लेमन ट्री होटल में फुट एवं एंकल की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। इस कार्यशाला के आयोजन में आगरा आर्थोपेडिक सोसायटी के अध्यक्ष डा. अतुल अग्रवाल, सचिव डा. अनुपम गुप्ता, आयोजन अध्यक्ष डा अमृत गोयल, विभागाध्यक्ष, अस्थि रोग विभाग, एसएन मेडिकल काॅलेज, आगरा तथा आयोजन सचिव डा इन्द्रजीत सिंह उपस्थित रहे।
आयोजन अध्ययक्ष डा. अमृत गोयल ने बताया कि काफी मरीज पैरों के दर्द से परेशान रहते हैं। इस परेशानी के मरीजों के इलाज सम्बन्धी नई तकनीकों के बारे में इस गोष्ठी में बताया गया. आगरा आर्थोपेडिक सोसायटी के सचिव डा. अनुपम गुप्ता ने बताया कि पूरे देश भर के जाने-माने प्रख्यात चिकित्सक डा. अनुज चावला, डा. राहुल उपाध्याय, डा. चन्दन नारंग, डा. संजय धवन, डा. अश्वनी सडाना द्वारा इस सम्बन्ध में व्याख्यान दिये गये। आगरा एवं अन्य जिलों के लगभग 70-80 चिकित्सकों ने उक्त गोष्ठीमें प्रति भाग लिया।
इस कार्याशाला में एसएन मेडिकल काॅलेज, आगरा के अस्थि रोग विभाग से हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विवेक मित्तल, डा. केएस दिनकर, डा. ब्रजेश शर्मा, डा. रजत कपूर, डा. रविकान्त, डा. मयूर गुप्ता, डा. यशवर्द्धन शर्मा ने भी अपना योगदान दिया। इस कार्यशाला में आगरा के वरिष्ठ आर्थोपेडिक चिकित्सक डा. अशोेक विज, डा. अरून कपूर, डा. रवि सभरवाल, डा. मुकेश गोयल, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. अतुल कुलश्रेष्ठ, डा. विपुल अग्रवाल, डा. संजय प्रकाश ने भी भाग लिया।