हाथरसलीक्स…हाथरस में महिला ने प्रेमी के लिए छोड़ दिया पति और चार बच्चों को….पुलिस भी नहीं करा पाई राजी…
हाथरस में एक महिला ने अपने प्रेमी लिए अपने पति और चार बच्चों को छोड़ दिया. पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया लेकिन इसके बावजूद महिला अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए जिद पर अड़ी रही और वहां से चली गई. पति और चार बच्चे देखते रह गए. प्रेमी महिला का रिश्ते में भतीजा लगता है.मामला सहपऊ का है. यह रहने वाली एक महिला की शादी उसके ही सगे जीजा के साथ की गई थी. जीजा की पहली पत्नी यानी महिला की बड़ी बहन की मौत् हो चुकी है और उसके दो बच्चे थे. मायके वालों ने दोनों बच्चों की देखभाल के लिए छोटी बहन की शादी उसके ही सगे जीजा से कर दी. शादी के बाद छोटी बहन के भी दो बचचे हो गए. महिला परिवार में चारों बच्चों की जिम्मेदार संभाल रही थी.
इस दौरान उसके प्रेम संबंध ससुराल में ही रहने वाले एक युवक से हो गए जो कि रिश्ते में उसका भतीजा लगता था. 16 जून को महिला चारों बच्चों को छोड़कर युवक के साथ चली गई. उसके पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मंगलवार को दोनों को तलाश किया और थाने ले आई. यहां महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी आ गए. दोनों पक्षों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही और बाद में उसी के साथ चली गई.