यूपीलीक्स…युवक और तेंदुए के बीच भयंकर लड़ाई का वीडियो देखें..खुद को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया युवक, काफी देर तक दबोचा रहा…
यूपी के लखीमपुरखीरी में युवक और तेंदुए के बीच लड़ाई का वीडियो सामने आया है. तेंदुए ने गांव जुगनूपुर स्थित भट्टे पर काम करने गए एक युवक पर हमला कर दिया लेकिन युवक ने खुद को बचाने के लिए भागने की बजाय तेंदुए से भिड़ गया. उसने काफी देर तक तेंदुए को दबोचा रहा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ईटें मारकर तेंदुए को घायल कर दिया. बाद में युवक किसी तरह तेंदुए के हमले से बच गया. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया.मामला लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के गांव जुगनूपुर का है. यहां मेडईलाल वर्मा के भट्टे की चिमनी में एक तेंदुआ आ गया और उसने मिहीलाल नाम के युवक पर हमला कर दिया. इस पर मिहीलाल ने भागने की बजाए तेंदुए से आमना—सामना कर लिया. उसने तेंदुए को दबोच लिया और काफी देर तक दबोचे रहा. इधर ग्रामीणों ने युवक को बचाने के लिए तेंदुए पर ईंट पत्थरोंसे हमला किया. इसके बाद तेंदुआ युवक को छोड़कर केले के खेत में घुस गया. सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी को दी.
वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. इस पर वन दरोगा और रेंजर सहित पांच लोग घायल हो गए. इसके बाद वन विभाग की टीम के अलावा प्रभारी निरीक्षक और सीओ पुलिस बल के सााि पहुंच गए. कुछ देर बाद वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को दबोच लिया. घायल वन विभाग की टीम व युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.