फिरोजाबादलीक्स..Agra News: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन यात्रियों की मौत। ( Firozabad News: Three died in road accident on Agra Lucknow Expressway) ( फाइल फोटो)
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से सवारियों को लेकर बस दिल्ली से जालौन जा रही थी, बस में करीब 50 सवारी थी। शुक्रवार देर रात बस जैसे ही फिरोजाबाद क्षेत्र के नगला खंगर में पहुंची। अचानक से बस अनियंत्रित हो गई।
आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी बस
अनियंत्रित बस आगे चल रहे बस में जा घुसी, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल भेजा गया। हादसे में तीन की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।
शिनाख्त के किए जा रहे प्रयास
मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, हादसे में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण प्रारंभिक जांच में बस चालक के नींद आना माना जा रहा है अभी जांच चल रही है।