मुंबईलीक्स… कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके घर पहुंची फोरेंसिक टीम, पति का बयान दर्ज, रसोईयो और नौकरानी से भी पूछताछ। ( 42 year old Shefali Jariwala Death: Forensic team reaches house)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में रह रहीं कांटा लगा गर्ल 42 साल की शेफाली जरीवाला को शुक्रवार रात को उनके पति पराग त्यागी ने अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शनिवार सुबह फोरेंसिक की टीम मुंबई में शेफाली जरीवाला के घर पहुंची, इससे पहले पुलिस ने शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी के बयान दर्ज किए।
पूछताछ की गई
फोरेंसिक टीम ने शेफाली जरीवाला के घर पहुंच कर रसोईये और नौकरानी से भी पूछताछ की है, साथ ही यह भी देखा है कि कौन उनके घर पर आया था। अभी जांच की जा रही है। वहीं, बालीवुड अभिनेत्री और अभिनेताओं ने शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।