आगरालीक्स…अध्यक्ष, संरक्षक के बाद जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर-2025 पूरी गठित, महामंत्री और कोषाध्यक्ष भी बनाए गए, पढें किसे क्या मिली जिम्मेदारी…
आगरा में 148 वर्षों से आगरा में निरंतर ऐतिहासिक रूप से आयोजित उत्तर भारत के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक महोत्सव रामलीला के अंतर्गत सजाई जाने वाली जनकपुरी के लिए अध्यक्ष, मुख्य संरक्षक, मार्गदर्शक और राजा जनक के बाद अब जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर-2025 का पूर्ण रूप से गठन कर लिया गया है। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर के अध्यक्ष उमेश कंसल को जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर 2025 में महामंत्री, वन बंधु परिषद की आगरा शाखा के पूर्व अध्यक्ष राम रतन मित्तल को कोषाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल (बैंक) सहकोषाध्यक्ष, श्रीभगवान रैपुरिया व चौधरी विजेंद्र सिंह वरिष्ठ संरक्षक, सत्य प्रकाश गुप्ता समन्वयक, भरत महाजन स्वागत मंत्री के साथ जीवनलाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राकेश मंगल (मारुति बिल्डर), नरेंद्र बंसल चांदी वाले, गोविंद प्रसाद अग्रवाल सीए, विजय अग्रवाल तार वाले और रामगोपाल अग्रवाल (दाऊजी ज्वेलर्स) को संरक्षक चुना गया।महेश चंद्र अग्रवाल जनरेटर वाले, हरेश चंद्र जुगनू, राकेश मित्तल खेरागढ़ वाले, रंगेश त्यागी, अनिल अग्रवाल (फाइनेंस), नवल शर्मा, श्रीभगवान 'हैप्पी' भाई, मोहित अग्रवाल, राजीव नागरानी, कृष्ण कुमार गुप्ता, नवदीप अग्रवाल, पारुल अग्रवाल (पार्क लेन), आलोक गर्ग (ग्रीन पार्क) को उपाध्यक्ष चुना गया।
सुरेश चंद्र अग्रवाल बाड़ी वाले, राधा मोहन रैपुरिया, आशीष मित्तल, राजकुमार अग्रवाल (एक पहल), भगवान दास अग्रवाल व विनोद कुमार गर्ग (सद्भभावना पार्क) को स्वागत समिति में रखा गया।
संदीप अग्रवाल, रमाशंकर गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल (वैश्य एकता), मयंक गुप्ता और अनूप को मंत्री बनाया गया। विश्वेंद्र सिंह चौहान, विजय गोयल, विजय अग्रवाल हुंडी, सीताराम अग्रवाल, राकेश जैन और रूप किशोर अग्रवाल एडवोकेट को सलाहकार समिति में रखा गया।
हरीश शर्मा गुड्डू, पवन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल और अरुण कुमार जैन को कार्यालय प्रभारी, केके अग्रवाल (बीमा) और कवि कुमार ललित को मीडिया की जिम्मेदारी दी गई।
अनिल अग्रवाल एडवोकेट, शशांक तिवारी, डॉ. जितेंद्र तिवारी 'बबलू', विनय आगरी, प्रवीन अग्रवाल (संगठन), प्रवीन अग्रवाल (गोयल नर्सिंग), संजय चौहान, रवींद्र अग्रवाल एवं नवल तिवारी के साथ पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद पंकज अग्रवाल, पार्षद हरिओम अग्रवाल 'बाबा' और पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों को वर्किंग कमेटी में रखा गया है।
सीमा अग्रवाल को दी महिला समिति की कमान
रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल के संरक्षकत्व में जनकपुरी महोत्सव महिला समिति कमला नगर-2025 का अध्यक्ष सीमा अग्रवाल को चुना गया। श्रीमती चारू गर्ग, अंजू अग्रवाल (बैंक), मीरा अग्रवाल, रिचा मांगलिक, विनीता अग्रवाल और सोनिया शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रियंका अग्रवाल को सचिव, मीनू त्यागी को कोषाध्यक्ष और श्वेता बंसल को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। नीलम अग्रवाल, साधना वर्मा, शिखा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, शुचि गर्ग और कंचन को मंत्री चुना गया। सबका स्वागत रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल और प्रवीणा पालीवाल ने किया।
समिति के मार्गदर्शक एवं उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, राजा जनक राजेश अग्रवाल (रसोई रतन) और अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) ने संरक्षक, महामंत्री व कोषाध्यक्ष सहित मुख्य कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं रानी सुनयना और जनकपुरी महोत्सव समिति की संरक्षक श्रीमती अंजू अग्रवाल ने महिला समिति की सभी पदाधिकारियों को गले लगा कर बधाई दी और उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
- 2025 janakpuri kamla nagar
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Janakpuri Mahotsav Samiti Kamala Nagar-2025 was fully constituted
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- General Secretary and Treasurer were also elected after President and Patron
- janakpuri 2025
- Janakpuri Agra
- janakpuri in kamlanagar
- janakpuri mahotsav agra
- janakpuri mahotsav samiti agra
- raja dashrath in ram barat 2025
- raja janak in janakpuri 2025
- rani sunayna