मथुरालीक्स…मथुरा पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता. शाम को गोवर्धन की परिक्रमा लगाएंगी. रविवार सुबह बांकेबिहारी जी के करेंगी दर्शन…सीएनजी प्लांट का किया उद्घाटन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो दिवसीय धार्मिक दौर पर मथुरा पहुंची हैं. सीएम बनने के बाद वे पहली बार मथुरा आईं. यहां कोसी में उनहोंने ग्रीन बायो सीएनजी प्लांट का उद्घाटन किया और शाम को वह गोवर्धन परिक्रमा भी लगाएंगी.मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब से वह दिल्ली की सीएम बनी तभी से इच्छा थी कि गोवर्धन में दर्शन करें, परिक्रमा दें. वृंदावन में बांकेबिहारी जी के दर्शन करने जाएं. आज यह इच्छा पूरी हुई हे. वह गोवर्धन में मंदिरों के दर्शन करेंगी और इसके साथ ही वहां की परिक्रमा भी करेंगी. दिल्ली की सीएम गोवर्धन की परिक्रमा के बाद देर रात वृंदावन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम पहुंचेंगी. यहां रात्रि विश्राम कर रविवार को सुबह बांकेबिहारी जी के दर्शन करेंगी. इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.