उड़ीसालीक्स…. पुरी में जगन्नाथ यात्रा में भगदड़, तीन की मौत, मौसी के घर भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचने पर मची भगदड़
उड़ीसा के पुरी में शुक्रवार यानी 27 जून को शाम चार बजे भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हुई। सबसे पहले भगवान बलभद्र, इसके बाद बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ खींचे गए। शनिवार को सुबह 10 बजे से रथ यात्रा शुरू हुई, भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ 1.11 बजे अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर पर पहुंचा। रविवार सुबह चार बजे गुंडिचा मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास जबरदस्त भीड़ उमड़ी इसी दौरान भगदड़ मच गई।
भगदड़ में तीन की मौत
भीड़ अधिक होने से गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मच गई, इसमें तीन की मौत हो गई। इसमें प्रभाती दास, 36 साल की बसंती साहू और 78 साल के प्रेमकांति महांति हैं,
कई लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।