आगरालीक्स…आगरा में भाजपा विधायक की कार का एक्सीडेंट. ग्वालियर हाइवे पर ट्रक ने मारी टक्कर. विधायक और समर्थक सुरक्षित
आगरा में रविवार को ग्वालियर हाइवे पर इटौरा के पास खेरागढ़ से विधायक भगवान सिंह कुशवाह की कार का एक्सीडेंट हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने विधायक की कार को चपेट में ले लिया. हालांकि हादसे में विधयक और उनके समर्थक सुरक्षित हैं. विधायक कुशवाह अपने समर्थकों के साथ खाटू श्याम महाराज के दश्रन के बाद आगरा स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे. थाना मलपुरा के इटोरा गांव के पास एक ट्रक ने इनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर तेज थी जिससे कार डिवाइडर पर चढ गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना पर ककुआ पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लिया. विधायक कुशवाह दूसरी गाड़ी से अपने आवास के लिए रवाना हेा गए. एक्सीडेंट को लेकर विधायक कुशवाह ने फेसबुक पोस्ट डाली और लिखा कि आज इटौरा के पास (आगरा) में मेरी गाडी (फॉर्चुनर) का एक्सीडेंट हो गया है, जिसका किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर अपलोड किया गया है, जिससे मुझे आप सभी क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों के मेरी कुशलक्षेम जानने हेतु अत्यधिक फोन आ रहे हैं, इसीलिए मैं आप सभी को बताना चाहता हूँ कि प्रभु श्रीराम और आप सभी के आशीर्वाद से मैं सकुशल हूँ, मुझे व मेरे स्टाफ मेंबर्स को किसी भी तरह की चोट नहीं लगी है! आपके प्यार और आशीर्वाद के लिये धन्यवाद!