आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन से लापता युवक की हत्या, शव मिला, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: 20 year old murdered, Dead body gound in well in Hathras)
आगरा के सुल्तानगंज की पुलिया निवासी 20 साल का कुनाल प्रजापति 27 जून को घर से गया था जब वह शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। कुनाल की तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 28 जून को थाना हरीपर्वत में कुनाल के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस के साथ ही परिजन भी कुनाल की तलाश में जुटे हुए थे।
कुएं में मिला शव

कुनाल प्रतापति का तीन दिन से कोई पता नहीं चला, मंगलवार को कुनाल का शव हाथरस के सहपऊ क्षेत्र में एक कुएं में मिला है। कुनाल की हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंका गया। कुनाल की कब हत्या की गई, किसने हत्या की, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
हलवाई का काम करता था कुनाल
कुनाल के पिता का हलवाई का काम है, वह भी अपने पिता के साथ हलवाई का काम करता था। हलवाई का काम करने के लिए वह अपने पिता के साथ जाता था , 27 जून को भी काम करने के लिए गया था इसके बाद वापस नहीं लौटा।