आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पेट को चीरता हुए लोहे का एंगल रीढ़ की हड्डी तक पहुंचने पर पुष्पांजलि अस्पताल में मरीज भर्ती हुआ, रात 2 बजे तक सर्जरी चली, लोहे का एंगल निकाल बचाई जान( Agra News: Iron road penetrate in stomach, Patient operate in Pushpanjali Hospital & research Center, Agra#Agra)
आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, देहली गेट पर सड़क दुर्घटना में घायल मथुरा निवासी मोहम्मद वकील को रात 10.30 बजे बेहद गंभीर हालत में भर्ती किया गया। सड़क हादसे में लोहे का एंगल उनके पेट को चीरता हुआ रीढ़ तक घुस गया था। उनकी आंतें बाहर आ चुकी थीं, और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा था। । हालत इतनी नाजुक थी कि किसी को उनकी जान बचने की उम्मीद नहीं थी।
रात दो बजे तक चली सर्जरी
जनरल सर्जन डॉ. जगत पाल सिंह और ऑर्थो सर्जन डॉ. अनिल शर्मा मिलकर यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। डॉ. जगत पाल सिंह ने तुरंत CT स्कैन कराया और बिना देरी के मरीज को ऑपरेशन टेबल पर ले जाया गया। वहां पहले एंगल को बेहद सावधानी से निकाला गया, फिर फटी हुई आंतों की मरम्मत की गई। इसके बाद डॉ. अनिल शर्मा ने घायल पैर की सर्जरी की। यह हाई-रिस्क सर्जरी रात 2 बजे तक चली, जिसके बाद मरीज को रात 2.30 बजे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। यह एक ऐसा केस था, जिसे आमतौर पर ‘नो-सर्वाइवल चांस’ कहा जाता है। फिलहाल मोहम्मद वकील तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस केस ने एक बार फिर साबित किया है कि पुष्पांजलि हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, आगरा पूरे क्षेत्र का भरोसेमंद मेडिकल सेंटर है, जहां जटिल से जटिल सर्जरी भी अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा सफलतापूर्वक की जाती हैं।

पुष्पांजलि हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, देहली गेट पर सर्जरी के बाद मरीज के साथ डॉ. जगत पाल सिंह और डॉ. अनिल शर्मा
डॉ. अनिल शर्मा (ऑर्थो सर्जन) ने बताया, “ये ऑपरेशन एक चुनौती से कम नहीं था। लेकिन टीम वर्क, तकनीक और विश्वास से हम इसे सफल बना पाए।”
डॉ. जगत पाल सिंह (जनरल सर्जन) ने कहा, “मरीज की हालत गंभीर थी, लेकिन हार मानना हमारे पेशे में नहीं है। सफल ऑपरेशन के बाद अब उनकी रिकवरी हमें सबसे बड़ी संतुष्टि दे रही है।”