आगरालीक्स…Agra News: आगरा में घर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी के चार्ज में कमी की जाएगी, जानें क्या है घर, दुकान, हॉस्पिटल और होटल के लिए चार्ज। ( Agra News: Door to Door garbage collection user charges may slashes#Agra )
आगरा में नगर निगम की कार्यकारिणी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर चर्चा की गई। कूड़ा कलेक्शन एसएसवाई वेस्ट कंपनी को दिए गए ठेके पर सवाल उठाते हुए इसके चार्ज भी ज्यादा होने की बात कही गई और यूजर चार्ज कम करने के लिए कहा गया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के चार्ज कम करने के लिए सदन में चर्चा करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही बहुमंजिला मकान सहित अन्य प्रतिष्ठान जिन पर हाउस टैक्स और प्रोपर्टी टैक्स नहीं लिया जा रहा है उनसे टैक्स लिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
घर से कूड़ा कलेक्शन का प्रति महीना शुल्क
ईडब्ल्यूएस और एलआईजी 30 रुपये
एमआईजी 70 रुपये
एचआईजी 90 रुपये
दुकानें 130 रुपये
होटल हॉस्पिटल, गेस्ट हाउस 130 रुपये
कार्यालय, शिक्षण संस्था सिनेमा 130 रुपये