अगरालीकस…आगरा में बारिश के दौरान शिल्पग्राम की छत का हिस्सा गिरा. अचानक हुई घटना से वहां मौजूद पर्यटक और स्टाफ में मचा हड़कंप
आगरा में बारिश का क्रम जारी है. लगातार हो रही बारिश से ताजमहल के पास स्थित शिल्पग्राम में हादसा होने से बच गया. दोहपर के समय शिल्पग्राम परिसर की छत का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर गया. इससे वहां मौजूद पर्यटकों व स्टाफ में हड़कंप मच गया.हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है.कई लोग थे मौजूद
शिल्पग्राम में जिस समय यह घटना हुई उस समय कई लोग मौजूद थे. छत गिरने की जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना पर पुलिस और पर्यटन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. प्रभावित क्षेत्र का ब्लॉक कर मलबा हटाने का काय्र शुरू कर दिया. अधिकारियों ने यहां आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए हैं. शिल्पग्राम में पर्यटकों के लिए सहायता केंद्र, गोल्फ कार्ट सेवा और पार्किंग उपलब्ध है जिससे यहां पर्यटकों का आना—जाना लगातार लगा रहता है.