Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: The issue of Sanjay Place parking in Agra reached the DM. Demand to cancel the parking contract…#agranews
आगरा

Agra News: The issue of Sanjay Place parking in Agra reached the DM. Demand to cancel the parking contract…#agranews

2.6k

आगरालीक्स…आगरा में संजय प्लेस पार्किंग का मुदृा डीएम के पास पहुंचा. अभद्रता, बदसलूकी पर पार्किंग ठेका निरस्त करने की मांग. डीएम ने अपर नगर आयुक्त को किया तलब, नगर आयुक्त को सौंपी जांच

आगरा के संजय प्लेस में पार्किंग का मुद्दा गुरुवार को ​डीएम के समक्ष भी पहुंचा है. डीएमम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति तथा जिला स्तरीय वाणिज्य बंधु स​मिति की बैठक कलक्ट्रेट में हुई. इसमें संजय प्लेस में पार्किंग ठेकेदार द्वारा सीए के साथ मारपीट व बदसलूकी का प्रकरण रखा तथा जिसमें बताया गया कि बांकेबिहारी कंस्ट्रक्शन कंपनी अवैध रूप से ठेका संचालन कर बदसलूकी, मारपीट, बिना गाड़ी नंबर पर्ची काटना आदि संचालक द्वारा किया जाता है, संबंधित का ठेका निरस्त किया जाए, बैठक में जिलाधिकारी ने अपर नगरायुक्त को तलब किया तथा नगरायुक्त के साथ संपूर्ण प्रकरण की जांच व संबंधितों के साथ बैठक कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

इंडस्ट्रियल एरिया, रामबाग चौराहे, फाउंड्री नगर के मामले भी सामने रखे
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा साइट-सी में नए लग रहे अनधिकृत खोखों एवं तख्त, अस्थाई अतिक्रमण को हटाए जाने विषयक प्रकरण रखा गया, जिसमें यूपीसीडा व पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण हटाया गया है, लेकिन अध्यक्ष, सचिव फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन ने मौके पर अभी भी अतिक्रमण होने की बात कही, जिलाधिकारी ने यूपीसीडा व पुलिस विभाग द्वारा संबंधित को सूचित करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के वीडियो, फोटो भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. बैठक में रामबाग चौराहे एवं मच्छी पुलिया हाथरस रोड पर यातायात व्यवस्था के संबंध में प्रकरण रखा गया, जिलाधिकारी द्वारा समस्या के स्थाई समाधान हेतु पुलिस, उद्योग, यातायात व रोडवेज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए. बैठक में फाउंड्री नगर में भगवती बाग की सड़क के निर्माण, मरम्मत प्रकरण के समाधान हेतु संयुक्त आयुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि नगरायुक्त की अध्यक्षता आयोजित बैठक में उक्त प्रकरण को शामिल कर निस्तारित कराने को निर्देशित किया. बैठक में औद्योगिक आस्थान-नुनिहाई ने भूखंड संख्या 53 से 55 तक की दीवार के सहारे निर्मित पक्की दुकानों को हटाने के प्रकरण में नगरायुक्त को प्रकरण की जांच कर अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए.

बैठक में जल संस्थान द्वारा ओटीएस स्कीम के पश्चात भी नए बिल में पुराने बकाया दर्शा कर वसूली समस्या को रखा गया, जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जलकल विभाग के अधिकारी को तलब किया तथा संबंधित से आवेदन लेकर निस्तारण के निर्देश दिए. बैठक में गढ़ी महासिंह विद्युत सब स्टेशन एत्मादपुर से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों को विद्युत आपूर्ति में में आ रही सप्लाई की समस्या, बार बार ट्रिपिंग होने से से भारी नुकसान होने की समस्या को रखा, जिसमें बताया गया कि बिजनिस प्लान 2024-25 पार्ट-2 में प्रकरण को शामिल कर कार्यवाही की जा रही है, जिलाधिकारी ने संबंधित को बिज़नेस प्लान के बारे में जानकारी ली लेकिन विद्युत विभाग के उपस्थित अधिकारी जवाब नहीं दे सके, जिलाधिकारी ने संबंधित को कड़ी फटकार लगाई तथा आगामी बैठक में तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए. बैठक में आगरा के चांदी उद्योग को ओडीओपी में शामिल करने का प्रकरण रखा, जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को प्रकरण पर विचार कर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए

ग्वालियर रोड जलभराव पर भी डीएम ने दिए ये निर्देश
बैठक में नगला मांकरोल, गवालियर रोड पर दोनों तरफ की सर्विस रोड़ पर स्थायी जल भराव से दुर्घटना की संम्भावना प्रकरण रखा गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा एलाइनमेंट फाउंडेशन के हिसाब से कार्य पूर्ण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. बैठक में नगरीय निकाय चुनाव के कारण कृषि उत्पादन मण्ड़ी समिति, फिरोजाबाद रोड़, आगरा की दुकानों का किराया माफ किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सचिव मंडी परिषद को पीएसी कमांडेंट के साथ बैठक कर निस्तारण करने के निर्देश दिए. बैठक में नमक मण्ड़ी, आगरा क्षेत्र में लटक रहे तारों के जाल से भीषण गर्मी में आग लगने व जनहानि होने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता वि़द्युत को निर्देश दिये कि स्थानों को चिन्हित करते हुए सार्वजनिक सूचना के माध्यम से विद्युत पोलों से तारों को हटाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये.

इन समस्याओं पर भी दिए निर्देश
बैठक में लोहामण्ड़ी चौराहा से सैन्ट जोन्स पुल तक रोड में बड़े-बड़े गड्डे है एवं जो रोड़ बनी है वहाँ ऊँचा-नीचा है, गड्ड़ों की मरम्मत करा कर लोहामण्ड़ी चौराहा से सेन्ट जोन्स पुल तक नयी रोड़ बनवाने का प्रकरण रखा गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए नगर निगम, पीओडी एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी कार्य संचालित है, वहां बोर्ड लगाये जाने और गड्ढों को तत्काल गड्ढामुक्त कराना सुनिश्चित करें. बैठक में नगर निगम द्वारा आगरा शहर में नालों की सफाई उपरान्त शिल्ट बाहर निकाल कर सड़क पर रखने, आगामी दिनों में बरसात होने से शिल्ट वापस नालों में चले जाने से शहर में जलभराव की समस्या का प्रकरण रखा गया, जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि 50 दुकानों को इकट्ठा कर उनको निर्देशित करें कि दुकान के सामने कूड़ा नाले में न डालकर कूड़ा को बाहर ही रखा जाए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!