आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा—लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आपस में होंगे कनेक्ट. सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दी मंजूरी…नया लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा…
आगरा से कानपुर, लखनऊ के साथ अब प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर का आवागमन भी सुगम हो जाएगा. बिना जाम के लोग इन शहरों के लिए एक्सप्रेस वे से होकर जा सकेंगे. इसकी जानकारी गुरुवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दी गई. इसके लिए आगरा—लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा जिसके लिए नए लिंक एक्सप्रेस वे को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है.जानिए क्या होगा खास
नया लिंक एक्सप्रेस वे करीब 50 किलोमीटर का होगा जिसे छह लेन से बाद में आठ लेने में किया जा सकेगा. इसे बनाने में 4776 करोड़ का खर्च अनुमानित है. इस संबंध में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि नया लिंक एक्सप्रेसवे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के भलिया ग्राम (चैनेज 294 + 230) से शुरू होगा जो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पहांसा ग्राम (चैनेज 6 + 350) तक जाएगा. नया लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वाचंल एक्सप्रेसवे के जुड़ते ही लखनऊ—प्रयागराज नेशनल हाइवे और लखनऊ—कानपुर हाइवे भी आपस में जुड़ जाएगे.