आगरालीक्स…आगरा के देव नगर खंदारी जन औषधि केंद्र पर लगा स्वास्थ्य कैंप. रोजर फाउंडेशन की पहल, 85 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
रविवार को देव नगर खंदारी जन औषधि केंद्र पर रोजर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैंप संपन्न हुआ जिसमें (85) रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा टीम में डॉ. एस.के.कश्यप (शुगर रोग विशेषज्ञ), डॉ.मयंक माहेश्वरी (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. महिपाल सिंह (आंख रोग विशेषज्ञ),डॉ. शत्रुघन सिंह यादव (हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ.अदिति यादव (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. ललित जुनेजा (त्वचा रोग विशेषज्ञ),शामिल रहे ।ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी,पेट दर्द, त्वचा, ऑर्थो से पीड़ित बताए गए।रोजर फाउंडेशन की अध्यक्ष दलवीर कौर ने शिविर को सफल बनाने के लिए डॉक्टर्स टीम व स्टाफ का धन्यवाद दिया व बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर प्रत्येक माह के पहले रविवार को आयोजित किया जाता है शिवर में, कॉर्पोरेट मानव संसाधन प्रमुख श्री महेश गुप्ता,स्नेहा राजपूत, मुकेश चाहर ,गौरव यादव, मोंटी कश्यप ,आशु राणा ,विनीत भदोरिया आदि का सहयोग रहा।

