आगरालीक्स…आगरा के 5 खिलाड़ी इंटरनेशनल तो 7 रणजी क्रिकेट खेल रहे…स्पोर्ट विजार्ड क्लब में तैयार किए जा रहे भावी क्रिकेटर. सिखाई जा रही बारीकियां…
आगरा के क्रिकेटरों ने देश का नाम रोशन किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर रणजी आगरा के खिलाड़ियों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इन्हीं की राह पर कई और भावी क्रिकेटर भी सुबह से शाम तक पसीना बहा रहे हैं. तैयार हो रहे हैं अपना और अपने शहर का नाम बढ़ाने के लिए.आगरा में भी स्पोर्ट विजार्ड क्लब में रोजाना युवा क्रिकेटर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. स्पोर्ट विजार्ड क्लब के कोच तरुण सिंह का कहना है खेल से ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास विकास भी होता है. बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की बारीकियां खिलाड़ी को सिखाई जाती हैं. छह साल से अधिक के बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए विशेषज्ञ कोच द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया जाता है. उन्होंने बताया कि हाल ही में क्लब की ओर से समर कैंप लगाया गया. यहां ऐसे बच्चे जिन्होंने कभी क्रिकेट का बेट नहीं पकड़ा था वे एक महीने में स्ट्रेट में सिक्स मारने की क्षमता रखने लगे. इसी तरह से बॉलिंग और फील्डिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है.
—————
इंटरनेशन खिलाड़ी
दीपक चाहर
राहुल चाहर
ध्रुव जुरेल
दीप्ति शर्मा
पूनम यादव
रणजी खिलाड़ी—— (आगरा से)
1- राम मोहन चौहान
2- पंकज यादव
3- मानिक बैरी
4- अमित गौतम
5- अक्षत पांडे
6- राहुल शर्मा
7- तेजेन्द्र सिंह