Monday , 23 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Preparations for Greater Agra after Atal Puram township in Agra. Consultant appointed…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Preparations for Greater Agra after Atal Puram township in Agra. Consultant appointed…#agranews

732

आगरालीक्स…आगरा में अटल पुरम टाउनशिप के बाद ग्रेटर आगरा की तैयारी. कंसल्टेंट नियुक्त. जानिए कैसा होगा ग्रेटर आगरा और क्या—क्या होगा खास

आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे, लखनउ एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड के पास रहनकलां और रायपुर में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 442 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जाना है। इसके लिए एडीए ने 2009 में इनर रिंग रोड लैंड पार्सल के तहत 612 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया था। इसमें से 442 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा वि​कसित किया जाएगा। एडीए ने ओपन टेंडर निकाला था, ग्रेटर आगरा का ले आउट प्लान विकसित करने के लिए दिल्ली की फर्म डीडीएफ कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड को नियुक्त किया गया है। कंपनी के ले आउट प्लान पर एडीए के अधिकारी चर्चा करेंगे, जरूरत होने पर संशोधन भी कराए जाएंगे।

अटलपुरम के बाद आगरा ग्रेटर पर होगा फोकस
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से इस समय सारा फोकस ककुआ भांडई पर विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप पर है. इसके बाद ग्रेटर आगरा पर फोकस किया जाएगा. अटलपुरम टाउनशिप में 11 सेक्टर हैं, पहले चरण में तीन सेक्टर विकसित किए गए हैं, इन्हें बैंगलूरू की कंपनी विकसित करेगी. पहले चरण के लिय यूपीरेरा में पंजीकरण हो गया है अब प्लॉट का आवंटन किया जाएगा. अटलपुरम को सीएम योगी आदित्यनाथ लांच कर सकते हैं, इसके अगस्त में लांच होने की संभावना है. लांचिंग के साथ ही प्लॉट आवंटन के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. पहले चरण में 697 आवासीय प्लॉट का आवंटन किया जाएगा. इन प्लॉट का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होगा। अभी व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्लॉट का आवंटन नहीं किया जाएगा.

50 से लेकर 500 वर्ग मीटर के प्लाट, मेडिसिटी सहित और बहुत कुछ
ग्रेटर आगरा में रिहायशी और व्यावसायिक प्लांट आवंटित किए जाएंगे। सड़क, नाली, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं एडीए विकसित करेगा। 50 से लेकर 500 वर्ग मीटर के प्लाट की बिक्री की जाएगी। मेडिसिटी भी विकसित की जाएगी।

इन गांवों की खरीदी जाएगी जमीन
रहनकलां 197.50 हेक्टेयर
रायपुर 244.93 हेक्टेयर
एत्मादपुर मदरा 124.41 हेक्टेयर
बुढ़ाना 45.22 हेक्टेयर

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught five bike thieves; six stolen bikes were recovered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पलक झपकते ही लॉक तोड़कर करते थे बाइक चोरी. पुलिस...

टॉप न्यूज़

Agra News: Civil Defence Air Red / Blackout Mock Exercise-2026 held at Police Lines, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के पुलिस लाइन में शाम 6 बजे हवाई हमले...

टॉप न्यूज़

Agra News: Festival of Khist Raj (Christ the King) celebrated at Nishkalank Mata Mahagirijaghar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के निष्कलंक माता ​महागिरिजाघर में मनाया खीस्त राज (क्राइस्ट द किंग)...

टॉप न्यूज़

Agra News: Congress rally in Agra; party takes aim at BJP over assembly elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कांग्रेस ने भरी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हूंकार. कांग्रेस...

error: Content is protected !!