आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर मंडल ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती.
बल्केश्वर मंडल द्वारा सकारात्मक भवन बल्केश्वर में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विजय शिवहरे ने कहा हम संपर्क, संवाद, सहयोग कर लोगों के दिल में जगह बनाते हैं। मुख्य वक्ताओं में महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता और नवल तिवारी ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यतित्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कितना नुकसान पहुंचा सकती है इसको हमारे कई दार्शनिक समाजसेवियों ने पहले ही समझ लिया था। एक देश और एक विधान का मंत्र देने वाले डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी ने इसके लिए मिसाल पेश की थी। स्वतंत्र भारत की पहली सरकार ने तुष्टिकरण की नीति पर चलना शुरू किया तो डॉ मुखर्जी ने कैबिनेट से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि आज केंद्र में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की बागडोर है। इसके पीछे डॉ मुखर्जी की ही नीति और सोच है।
कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया गया। बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, शरद माहेश्वरी, गिर्राज बंसल, मनोज गुप्ता, राजकुमार शाक्य, पल्लव गुप्ता, लाल सिंह शाक्य, सचिन मित्तल, बहादुर वर्मा, चंद्रेश गर्ग, संजीव शर्मा थे।