आगरालीक्स…आगरा में अटल पुरम टाउनशिप के बाद ग्रेटर आगरा की तैयारी. कंसल्टेंट नियुक्त. जानिए कैसा होगा ग्रेटर आगरा और क्या—क्या होगा खास
आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे, लखनउ एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड के पास रहनकलां और रायपुर में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 442 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जाना है। इसके लिए एडीए ने 2009 में इनर रिंग रोड लैंड पार्सल के तहत 612 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया था। इसमें से 442 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जाएगा। एडीए ने ओपन टेंडर निकाला था, ग्रेटर आगरा का ले आउट प्लान विकसित करने के लिए दिल्ली की फर्म डीडीएफ कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड को नियुक्त किया गया है। कंपनी के ले आउट प्लान पर एडीए के अधिकारी चर्चा करेंगे, जरूरत होने पर संशोधन भी कराए जाएंगे।अटलपुरम के बाद आगरा ग्रेटर पर होगा फोकस
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से इस समय सारा फोकस ककुआ भांडई पर विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप पर है. इसके बाद ग्रेटर आगरा पर फोकस किया जाएगा. अटलपुरम टाउनशिप में 11 सेक्टर हैं, पहले चरण में तीन सेक्टर विकसित किए गए हैं, इन्हें बैंगलूरू की कंपनी विकसित करेगी. पहले चरण के लिय यूपीरेरा में पंजीकरण हो गया है अब प्लॉट का आवंटन किया जाएगा. अटलपुरम को सीएम योगी आदित्यनाथ लांच कर सकते हैं, इसके अगस्त में लांच होने की संभावना है. लांचिंग के साथ ही प्लॉट आवंटन के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. पहले चरण में 697 आवासीय प्लॉट का आवंटन किया जाएगा. इन प्लॉट का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होगा। अभी व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्लॉट का आवंटन नहीं किया जाएगा.
ग्रेटर आगरा में रिहायशी और व्यावसायिक प्लांट आवंटित किए जाएंगे। सड़क, नाली, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं एडीए विकसित करेगा। 50 से लेकर 500 वर्ग मीटर के प्लाट की बिक्री की जाएगी। मेडिसिटी भी विकसित की जाएगी।
इन गांवों की खरीदी जाएगी जमीन
रहनकलां 197.50 हेक्टेयर
रायपुर 244.93 हेक्टेयर
एत्मादपुर मदरा 124.41 हेक्टेयर
बुढ़ाना 45.22 हेक्टेयर