आगरालीक्स…आगरा में आज भारी बारिश के आसार, पर उमस कर रही बेहाल. मौसम विभाग का पूर्वानुमान—बारिश का क्रम लगातार चलेगा…
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. यूं तो रोजाना बारिश हो रही है लेकिन उमसभरी गर्मी कम होने का नाम नहीं है. तीखी और चटकदार धूप भी निकल रही है. वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानी सोमवार को आगरा में भारी बारिश के आसार हैं. दोपहर को और शाम के समय तेज बारिश हो सकती है.न्यूनतम तापमान बढ़ा
आगरा में धूप निकलने के कारण तापमान भी सामान्य बना हुआ है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.