आगरालीक्स…आगरा में कभी बादल तो कभी धूप. सुबह घने काले बादलों के बीच मौसम था सुहाना तो दोपहर में धूप ने निकाला पसीना. बारिश को लेकर अब ये है पूर्वानुमान
आगरा में कभी बादल तो कभी धूप का मौसम हो रहा है. देर रात बारिश होने के बाद सोमवार सुबह से ही बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा रहा. मौसम सुहाना हो गया. कई बार बूंदाबांदी भी हुई लेकिन बादलों को हवा साथ ले गई. जैसे—जैसे दिन निकलता गया आसमान साफ होता गया और दोपहर से पहले ही धूप भी खिल गई. सुबह जहां लोग मौसम सुहाना होने से खुश थे वहीं दोपहर में उमसभरी गर्मी से बेहाल हो गए.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में बारिश के आसार लगातार हैं और तापमान भी सामान्य ही रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 07/07/25) 33.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/07/25) 25.5
Departure from Normal(oC) -2.1