आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नई टाउनशिप अटलपुरम में प्लॉट खरीदने के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये, इस तरह कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया। ( Agra News: Rs 1100 for Online for purchase of Plot in Atalpuram Agra#Agra )
आगरा के ककुआ भांडई में 11 सेक्टर में 138 हेक्टेयर में नई टाउनशिप अटलपुरम विकसित की जा रही है। पहले चरण में तीन सेक्टरों में प्लाट की बिक्री होगी। इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण को यूपी रेरा का पंजीकरण मिल गया है इसके साथ ही अटलपुरम को लांच करने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
एडीए के जनहित पोर्टल पर कर सकेंगे आनलाइन आवेदन
अटलपुरम के पहले चरण में तीन सेक्टरों में 637 ईडब्ल्यूएस, एचआईजी और एमआईजी प्लाटों का आवंटन किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एडीए के जनहित पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। इसका शुल्क 1100 रुपये दिया गया है, शुल्क जमा करने पर ब्रोशर भी अपलोड कर सकेंगे।
जमानत राशि 10 प्रतिशत तक, लॉटरी से आवंटन
अटलपुरम अगस्त में लांच की जाएगी इसके साथ ही प्लाटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। आवेदन शुल्क के साथ ही सामान्य श्रेणी के आवेदकों को प्लॉट की कीमत की 10 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और 50 साल से अधिक उम्र के सरकारी कर्मचारी शामिल हैं उन्हें 5 प्रतिशत जमानत राशि जमा करनी होगी। लॉटरी से प्लॉट का आवंदन किया जाएगा, लॉटरी में नाम न आने पर जमानत राशि वापस कर दी जाएगी। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार, अटलपुरम को लांच करने की तैयारी चल रही हैं।