आगरालीक्स…आगरा में कैलाश मंदिर के पास यमुना में बहता मिला युवक का शव…पुलिस ने
आगरा के कैलाश मंदिर घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने यमुना में एक शव को बहता हुआ देखा. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.पुलिस के अनुसार यमुना में शव बहने की सूचना मिली थी. रेस्क्यू टीम द्वारा स्टीमर के जरिए शव को बाहर निकाला गया. शव को पोस्टमार्ट्म के लिए भेजा गया है. अभी यह जांच की जा रही है कि मृतक दुर्घटनावश नदी में डूबा है या फिर हत्या कर बहाया गया है. जांच की जा रही है.