आगरालीक्स:…आगरा में 15 थानों के प्रभारी में किया बया बदलाव, जानें आपके थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी कौन हैं। ( Agra News: 15 Police Station In charge in Agra, New List#Agra)
आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने एसीपी के बाद अब थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष में बड़ा बदलाव किया है। 15 थानों के प्रभारी व थानाध्यक्ष बदले गए हैं । पांच थाना प्रभारियों को थाने से हटाकर क्रइाम ब्रांच भेजा गया है।
ये किया गया बदलाव
कमला नगर सुनीत वर्मा, पूर्व प्रभारी SOG नगर जोन, अब बने थाना कमलानगर के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।
थाना लोहामंडी बृजेश कुमार गौतम, प्रभारी निरीक्षक छत्ता, बनाए गए लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक।
थाना कोतवाली भानु प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांस यमुना से स्थानांतरित होकर बने थाना कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक।
थाना छत्ता प्रभारी प्रमोद कुमार, निरीक्षक अपराध छत्ता, बने थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक।
थाना ट्रांस यमुना रोहित कुमार, थानाध्यक्ष लोहामंडी, बने थाना ट्रांस यमुना के नए थानाध्यक्ष।
थाना मंटोला देवकरण सिंह को नियुक्त किया गया प्रभारी निरीक्षक, थाना मंटोला।
थाना किरावली नीरज कुमार, पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर बने थाना किरावली के थानाध्यक्ष।
थाना सैंया निशांमक त्यागी, थानाध्यक्ष कमलानगर से स्थानांतरित होकर बने थाना सैंया के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।
थाना फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, बने फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक
थाना खंदौली हंसराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक शमशाबाद, को थाना खंदौली भेजा गया
थाना बाह सत्यदेव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक मंटोला, अब बाह में संभालेंगे जिम्मेदारी
थाना बसई अरेला अभिषेक कुमार, चौकी प्रभारी एकता, बने थाना बसई अरेला के नए थानाध्यक्ष
थाना बासोनी सत्येंद्र पाल सिंह, निरीक्षक अपराध हरिपर्वत, बने थाना बासौनी के प्रभारी निरीक्षक
थाना शमसाबाद देवी प्रसाद तिवारी, प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद, अब संभालेंगे थाना शमशाबाद
थाना कागरोल अंकुर मलिक, प्रभारी सर्विलांस नगर जोन, बने थाना कागरौल के थानाध्यक्ष