आगरालीक्स…आगरा में आईवीएफ से जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद ब्लीडिंग, दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने पर हंगामा। देखें वीडियो
आगरा के सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी में सिंघल टेस्ट टयूब बेबी सेंटर है। ख्वासपुरा खेरिया मोड की रहने वाली 30 साल की कांता का गर्भधारण न होने पर सिंघल टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में आइवीएफ कराया गया। डॉ. योगेश सिंघल द्वारा कांता का इलाज किया जा रहा था। साढ़े सात महीने की गर्भवती कांता को सिंघल टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने परिजनों से दो यूनिट ब्लड लाने के लिए कहा।पीपीएच के बाद बिगड़ी तबीयत
सिंघल टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में डिलीवरी हुई, एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद पोस्ट पार्टम हेमरेज के कारण ब्लीडिंग होने लगी। रक्तस्राव अधिक होने के साथ ही जुड़वा बच्चों का भी वजन कम था, तीमारदार से ब्लड लाने के लिए कहा गया लेकिन वे नहीं लेकर आए। दोपहर में प्रसूता और जुड़वा बच्चों को प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए कहा गया इस पर तीमारदार भड़क गए। जमकर हंगामा किया, हास्पिटल संचालक पर लाखों रुपये लेने के बाद इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल में रेफर करने के आरोप लगाए। आक्रोशित तीमारदारों ने जमकर हंंगामा किया, डॉ. योगेश सिंघल की सूचना पर हॉस्पिटल में पुलिस पहुंच गई। प्रभा ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।