आगरालीक्स…ऊपर वाले कमरे में थी महिला की लाश, चीटियां रेंग रही थीं..नीचे 6 साल की बेटी और सास को नहीं थी जानकारी..मायके वाले ढूंढ रहे थे, ससुरालियो ने कहा था—पति से झगड़े के बाद कहीं चली गई है…
आगरा में बाह के बटेश्वर स्थित पंजाय मोहल्ले में गुरुवार को पहली मंजिल पर बने कमरे में एक विवाहिता की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी. लाश से दुर्गंध अ रही थी और उस पर चीटियां रेंग रही थीं. चौंकाने वाली बात ये है कि नीचे मौजूद मृतका की बेटी और सास को इसके बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं थी. मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. पति फरार है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच की जा रही है.ससुरालियों ने दी थी महिला के घर से निकलने की जानकारी, मायके वाले ढूंढ रहे थे
पुलिस के अनुसार बटेश्वर के पंजाय मोहलले में रहने वाले वीरेंद्र उर्फ लला की शादी रतीरामपुर भदरौली की रहने वाली एलम देवी के साथ नौ साल पहले हुई थी. दोनों के छह साल की बेटी चांदी है. मायके वालेां ने पुलिस को बताया कि बुधवार को ससुरालियों ने सूचना दी कि पति से झगड़ा होने के बाद एलम देवी घर से कहीं निकल गई है. तब से मायके वाले एलम देवी की तलाश कर रहे थे.
एलम देवी के बारे में जब मायके वालों को कुछ पता नहीं चला तो गुरुवार को वह उसकी ससुराल पहुंचे. ऊपर कमरे में जाकर देखा तो एलम देवी का शव बिस्तर पर पड़ा था. पति समेत ससुराल का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं था. छह साल की बेटी चांदी और सास सरोज नीचे के कमरे में मौजूद थीं. मायके वालों ने एलम देवी की हत्या का शव जताया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
मायके वालों ने उठाए सवाल
मायके वालों ने सवाल उठाए कि ऐसे कैसे हो सकता है कि ऊपर लाश हो और नीचे लोगों को कुछ पता न हो. उन्होंने सास की भूमिका की भी जांच की मांग की है. मृतका के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है.