Tuesday , 28 July 2026
Home आगरा Agra News: DM inspected Shiva temples and Yamuna ghats in view of the first Monday of Sawan and Kanwara Yatra…#agranews
आगरा

Agra News: DM inspected Shiva temples and Yamuna ghats in view of the first Monday of Sawan and Kanwara Yatra…#agranews

362

आगरालीक्स…आगरा में सावन के पहले सोमवार और कांवड़ा यात्रा को लेकर डीएम ने शिव मंदिरों व यमुना घाटों का किया निरीक्षण. कैलाश मंदिर पर ली तैयारियों की जानकारी…ये दिए निर्देश

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अपर पुलिस आयुक्त श्री रामबदन सिंह जी के साथ पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार व कांवड़ यात्रा को लेकर शहर के शिव मंदिरों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी सर्वप्रथम कैलाश मंदिर पहुंचे जहां मंदिर परिसर तथा यमुना घाट पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया, तथा कैलाश मंदिर के महंतों से व्यवस्थाओं पर चर्चा की,महंत कैलाश मंदिर ने बताया कि विशेष रूप से, प्रथम सोमवार व कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं,तत्पश्चात बल्केश्वर मंदिर पहुंचकर परिसर का निरीक्षण किया, यमुना पर बने पार्वती घाट पर व्यवस्थाएं देखी,तथा नगर निगम को रैंप, बेरीकेडिंग आदि बनाने को निर्देशित किया, जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजेश्वर मंदिर में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए। अपर पुलिस आयुक्त ने सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस गारद तैनात करने, कांवड़ियों के प्रवेश तथा निकास हेतु अलग बेरीकेडिंग,यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने सभी मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आगरा में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने शिव मंदिरों का निरीक्षण कर मंदिर परिसर, यात्रा मार्ग, और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, और सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।यमुना के कैलाश घाट, बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु बेरीकेडिंग करने, पीएसी जल पुलिस के साथ प्राइवेट गोताखोरों की तैनाती, सीसीटीवी, अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश दिए।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए, यातायात पुलिस और सिविल पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने मंदिरों को जाने हेतु रास्तों की मरम्मत, नगर निगम को उचित सफाई, पेयजल, और अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आगरा में पुलिस व प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें. निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल श्री प्रशांत तिवारी, अपर नगरायुक्त शिशिर सिंह,उपजिला मजिस्ट्रेट सदर सचिन राजपूत, महंत निर्मल गिरि जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra’s Oldest Sarkar Hospital, Delhi gate empaneled with  Ayushman Bharat PMJAY

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का सबसे पुराने सरकार हॉस्पिटल, दिल्ली गेट आयुष्मान योजना...

आगरा

Agra News: Jaya Kishori Ji narrated the enchanting childhood pastimes of Shri Krishna…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजदेवम में चल रही कथा में जया किशोरी जी ने...

आगरा

Agra News: 80 dialyzers and other medical equipment provided to Help Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डायलिसिस सेवा के जरूरतमंद मरीजों के लिए हेल्प आगरा को...

आगरा

Agra Health News: Awareness raised about head and neck cancer at Agra’s Park KPIMS…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में सिर और गर्दन के कैंसर को लेकर...

error: Content is protected !!