आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा डबल मर्डर, एक साथ घर से निकले दो दोस्तों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Man & His friend murder in Agra, Video#Agra )
आगरा थाना अछनेरा के किरावली के अरदाया के रहने वाले केपी और नेत्रपाल दोस्त हैं, दोनों रविवार रात को एक ही बाइक से घर से गए थे लेकिन रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उनके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन मोबाइल बंद था, रात से ही परिजन दोनों की तलाश में जुटे हुए थे।
धनौली माइनर के पास कुछ ही दूरी पर मिले दोनों के शव
केपी और नेत्रपाल की तलाश में परिजन जुटे हुए थे, इसी दौरान सोमवार सुबह धनौली माइनर के पास पहले केपी का शव मिला, उसके सिर में चोट के निशान हैं और सिर से खून बहने से चारों तरफ खून बिखरा हुआ था, केपी के शव से कुछ ही दूरी पर दोस्त नेत्रपाल का भी शव मिल गया। केपी और नेत्रपाल की हत्या की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। दोनों की हत्या करने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, थाना अछनेरा पहुंचकर हत्या करने वालों को तलाश करने की मांग की, पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।