आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहे छात्र की करंट लगने से मौत के मामले में टोरंट कंपनी के जीएम, पीआरओ और कंपनी के खिलाफ मुकदमा। आरोप करंट लगने के एक घंटे बाद काटी गई बिजली, तड़प तड़प कर हुई मौत। इस घटना का 6.50 मिनट का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। ( Agra News: FIR lodge against Torrent power & company officers after student died#Agra)
आगरा के खिरारी राया मथुरा के रहने वाला 21 साल का छात्र प्रकाश इंद्रपुरी में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 12 जुलाई शनिवार को वह लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जा रहा था, जलभराव के बीच निकलते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
टोरंट के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
प्रकाश के पिता गजेंद्र सिंह ने थाना न्यू आगरा में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि बेटा लाइब्रेरी जा रहा था, करंट ने अपनी ओर खींच लिया, करीब एक घंटे तक वह चिपका रहा इस बीच टोरंट की लापरवाही से न लाइट काटी गई न ही कोई मदद के लिए आया। इसके कारण प्रकाश की मौत हो गई। इस मामले में टोरंट पावर के जीएम शैलेष देसाई वैसे वे रिटायर हो चुके हैं और पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं इसके साथ ही पीआरओ भूपेंद्र और टोरंट पावर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले के अनुसार, साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।